Spread the love

Indian Polity Important Questions in Hindi

1. संविधान सभा की अन्तिम बैठक कब हुई?
उत्तर. 24 जनवरी, 1950

2. आपात उपबन्ध संविधान के किस भाग में सम्मिलित हैं?
उत्तर. भाग 18

3. राज्य द्वारा सम्पत्ति के अधिग्रहण की विधियों का उल्लेख किस अनुसूची में किया गया है?
उत्तर. नौवीं अनुसूची

4. संविधान में अन्तःकरण की स्वतन्त्रता किस अनुच्छेद द्वारा दी गई है?
उत्तर. अनुच्छेद 25

5. भारत के किस उपराष्ट्रपति का निधन कार्यकाल के दौरान हुआ?
उत्तर. डॉ. कृष्णकान्त

6. राजभाषा विभाग किस मन्त्रालय के अधीन काम करता है?
उत्तर. गृह मन्त्रालय

7. लोक लेखा समिति में राज्यसभा के कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर. सात

8. प्रथम राष्ट्रीय आपात की घोषणा कब की गई?
उत्तर. 26 अक्टूबर, 1962

9. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. गणेश वासुदेव मावलंकर

10. 42वाँ संविधान संशोधन कब किया गया?
उत्तर. 1976 .

11. राज्यसभा सदस्य के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?
उत्तर.30 वर्ष

12. संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप कब अपनाया था?
उत्तर. 22 जुलाई, 1947

13. राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् को गाने का समय कितना है?
उत्तर. 1 मिनट 5 सेकण्ड

14. भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है?
उत्तर. राष्ट्रपति

15. राज्यसभा का पहली बार गठन कब हुआ था?
उत्तर. 3 अप्रैल, 1952

16. सेवाओं पर कर का प्रावधान किस संविधान संशोधन द्वारा किया गया?
उत्तर. 88वें संविधान संशोधन

17. किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया?
उत्तर. 69वें संविधान संशोधन

18. संविधान के किस भाग में नागरिकतासे सम्बन्धित प्रावधानों का वर्णन किया गया है?
उत्तर. भाग2

19. भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन कब किया गया?
उत्तर. वर्ष 1946

20. राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है?
उत्तर. 30 वर्ष

21. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सम्बोधित करते हुए देता है?
उत्तर. उपराष्ट्रपति

22. केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद किसके लिए उत्तरदायी होती है?
उत्तर. लोकसभा

23. दलबदल से सम्बन्धित प्रावधानों का उल्लेख किस अनुसूची में किया गया है?
उत्तर. दसवीं अनुसूची

24. स्वतन्त्रता के बाद सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया?
उत्तर. आन्ध्र प्रदेश (1953)

25. प्रेस की स्वतन्त्रता का वर्णन किस अनुच्छेद में दिया गया है?
उत्तर. अनुच्छेद 19 ()

26. मौलिक कर्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा पर संविधान में सम्मिलित किया गया?
उत्तर. सरदार स्वर्ण सिंह समिति

27. भारत के संविधान के किस प्रावधान को संविधान की आत्माकहा जाता है?
उत्तर. संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)

28. भारत की संघात्मक व्यवस्था किस देश के संविधान से प्रभावित है?
उत्तर. कनाडा

29. भारत में आकस्मिकता निधि किसके अधिकार में रखी गई है?
उत्तर. राष्ट्रपति के अधिकार

30. द्विस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की सिफारिश किस समिति ने की?
उत्तर. अशोक मेहता समिति

31. किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता को दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है?
उत्तर. अनुच्छेद 17

32. भारत के प्रधानमन्त्री के वेतन पूर्वापेक्षा पर निर्णय किसके द्वारा होता है?
उत्तर. संसद द्वारा

33. भारतीय संविधान में राज्य के नीतिनिदेशक सिद्धान्तों को शामिल करने की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है?
उत्तर. आयरलैण्ड

34. वर्तमान में राज्यसभा के सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 245

35. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर. 6 वर्ष

36. भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा किए गए लेखा परीक्षण सम्बन्धी प्रतिवेदनों की जाँच किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर. लोक लेखा समिति

37. पंचायती राज को सांविधानिक रूप किसके द्वारा दिया गया?
उत्तर. वर्ष 1992 में 73वें संशोधन

38. केन्द्र तथा एक अथवा उससे अधिक राज्यों में होने वाले विवाद के मामले किस न्यायालय में प्रारम्भ हो सकते हैं?
उत्तर. उच्चतम न्यायालय

39. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रणाली द्वारा होता है?
उत्तर. एकल संक्रमणीय प्रणाली के आधार पर

40. परिसीमन आयोग का अध्यक्ष होता है।
उत्तर. मुख्य चुनाव आयुक्त

41. भारत की सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर कौन होता है?
उत्तर. राष्ट्रपति

42. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था?
उत्तर. 26 नवम्बर, 1949

43. भारतीय संविधान अधिनियम में पहला संशोधन कब किया गया था?
उत्तर. वर्ष 1951

44. संविधान में किसकी स्थिति राज्य के प्रमुख शासक की होती है?
उत्तर. राज्यपाल

45. संविधान सभा में मुस्लिम वर्ग के कितने प्रतिनिधि थे?
उत्तर. 31

46. भारत में किस राज्य के लोगों को दोहरी नागरिकता प्राप्त है?
उत्तर. जम्मूकश्मीर

47. राज्यसभा के सदस्यों को कैसे चुना जाता है?
उत्तर. राज्य की विधानसभा के निर्वाचित सदस्य द्वारा

48. प्रत्येक मण्डलीय परिषद् का पदेन सभापति कौन होता है?
उत्तर. केन्द्रीय मन्त्री

49. राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति किस अनुच्छेद के द्वारा दी गई है?
उत्तर. अनुच्छेद 72

50. तदर्थ झण्डा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Scroll to Top