Spread the love

Important Polity Questions in hindi

 

प्रश्न :- राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसके द्वारा हल किया जा सकता है ?

उत्तर :- भारत का उच्चतम न्यायालय

प्रश्न :- संविधान सभा ने अन्तिम रूप से संविधान को कब पारित किया था ?

उत्तर :- 26 नवम्बर, 1949

प्रश्न :- भारत में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई थी ?

उत्तर :- 26 अक्टूबर, 1962

प्रश्न :- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श माँगने का अधिकार प्राप्त है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 143

प्रश्न :- संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न :- अनुच्छेद 368 संसद को कौन-सी शक्ति प्रदान करता है ?

उत्तर :- संविधान संशोधन करने की शक्ति

प्रश्न :- संविधान में मूल कर्त्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा के आधार पर शामिल किया गया था ?

उत्तर :- सरदार स्वर्ण सिंह समिति

प्रश्न :- भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राजतन्त्र की सिफारिश किस समिति के द्वारा की गई थी ?

उत्तर :- बलवन्त राय मेहता समिति

प्रश्न :- 1953 ई. में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- न्यायमूर्ति फजल अली

प्रश्न :- जब राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का पद खाली हो तो भारत के राष्ट्रपति का पद कौन संभालता है ?

उत्तर :- भारत का मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न :- किस अनुच्छेद के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 21 (A)

प्रश्न :- लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है ?

उत्तर :- लोकसभा उपाध्यक्ष

प्रश्न :- लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किसमें निहित है ?

उत्तर :- राज्य के नीति-निदेशक तत्व

प्रश्न :- संविधान का अनुच्छेद-40 राज्य को किसका निर्देश देता है ?

उत्तर :- ग्राम पंचायत के संगठन का निर्देश

प्रश्न :- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ?

उत्तर :- राष्ट्रपति

प्रश्न :- किसी भी विधेयक को धन विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है ?

उत्तर :- लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्न :- उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौनकौन शामिल होते हैं ?

उत्तर :- राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य

प्रश्न :- संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- सच्चिदानन्द सिन्हा

प्रश्न :- वित्त आयोग के गठन का प्रावधान किस अनुच्छेद में है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 280

प्रश्न :- 73वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है ?

उत्तर :- पंचायती राज से

प्रश्न :- भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है ?

उत्तर :- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

प्रश्न :- लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?

उत्तर :- 25 वर्ष

प्रश्न :- भारतीय संविधान में अस्पृश्यता उन्मूलन से सम्बन्धित अनुच्छेद कौन-सा है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 17

प्रश्न :- स्वतन्त्र भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे ?

उत्तर :- सुकुमार सेन

प्रश्न :- भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णतः लागू हुआ ?

उत्तर :- 26 जनवरी 1950

प्रश्न :- लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है ?

उत्तर :- लोकसभा के सदस्यों द्वारा

 

 

Scroll to Top